राकेश केसरी
शीर्ष नेतत्व के सौपे गये दायित्व को तन-मन से निभाना कार्यकतार्ओं की जिम्मेंदारी
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के दो नगर पालिका व आठ नगर पचायतों के आगामी दिनो में होने वाले नगर अध्यक्ष व सभासदो के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं ने शीर्ष नेतत्व के निर्देश पर निकाय क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डो में पहुचकर बैठको का दौर शुरू कर चुके है,साथ ही आम नागरिको को भाजपा के केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुचाने का कार्य कर रहे है। इसी कडी में सोमवार को बरईन का पुरवा स्थित साईधाम में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता कृष्ण दत्त द्विवेदी ने एक बैठक कर उपस्थित कार्यकतार्ओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी दिनो में होने वाले नगर निकाय चुनाव में जनपद कौशाम्बी की सभी नगर पालिका और नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी को प्रचंड जीत दिलाने का काम करे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाता है उसे जिताना हम सबकी जिम्मेदारी होगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपने-अपने वार्ड में सभी नगर वासियों से मिलकर इस बारे में चर्चा करना प्रारंभ कर देना चाहिए। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता शीर्ष नेतत्व के द्वारा सौपे गये दायित्व को पूरे मन से निभाने पर भारतीय जनता पार्टी को नगर निकाय चुनाव में जीत अवश्य मिलेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश का शीर्ष नेतत्व मार्गदर्शन पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सभी सीटों पर दमदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे और प्रचंड जीत हासिल करेंगे,इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। उन्होने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए कहा कि नवगठित नगर पंचायत हो,या फिर पुरानी हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिले,इसके लिए हम सभी कार्यकतार्ओं को पार्टी पदाधिकारियों को प्रयास करना होगा। उन्होने उपस्थित सभी कार्यकतार्ओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाताओं के घर-घर पहुंचे और वार्ड में चुनाव को लेकर चर्चा प्रारंभ करें,पार्टी जिसे भी उपयुक्त समझती है और टिकट देती है,उसको जिता कर भेजना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर प्रदीप कुमार मिश्रा,देवराज सिंह,राजेश कुमार, राजू, अनिल पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार,रजनीश गुप्ता, अनिल सिंह,रामलखन,उदय कुमार,उमेश चन्द्र केशरवानी,भानु प्रताप सिंह,वीरेन्द सिंह उर्फ कल्लू पटेंल,प्रेमचन्द बजरंगी,दिनेश पटेंल,जियालाल प्रधान,गणेश मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Today Warta