राकेश केसरी
कौशाम्बी। खेत में पानी चले जाने से गुस्साई महिलाओ ने एक महिला को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया,मारपीट का यह वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैय्यबपुर गांव का है, जहा खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद महिलाओ और लड़कियों ने लाठी डंडों से एक महिला को जमकर मारा पीटा। मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हो गए। दोनो घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया की खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हुआ था,जिसमे मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई थी,घायल महिलाओ का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

Today Warta