राकेश केशरी
कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र में एक दबंग इस तरह का है कि उसे आला अधिकारियों से लेकर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करना है इस तानाशाह दबंग से आम जनमानस पीड़ित परेशान हैं लेकिन दबंग के कारनामे पर पिपरी पुलिस कार्यवाही करती नहीं दिख रही है पीड़ित राम सुचित पुत्र स्व0 लल्लू राम निवासी ग्राम मुनीरपुर हरदरमउ तहसील चायल की पैतृक आराजी नं0 68 रक्बा 0.216 हे0 पर कबीज दाखिल होने के बाद दबंग समर बहादुर उर्फ लालता प्रसाद पुत्र प्यारेलाल मुनीरपुर हरदरमउ द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है पीड़ित ने डीएम एसपी को बताया कि जिसकी शिकायत पूर्व में भी शासन प्रशासन व पुलिस विभाग से की गयी किन्तू कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने न्यायालय सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी कौशाम्बी में वाद सं0 807 / 22 दिनांक 11.07.2022 याचिका दायर भी की जो न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद दबंग जबरन बाउन्डीवाल बना रहा है मना करने पर लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दे रहा है थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार तहसील समाधान दिवस चायल पहुंचा और डीएम एसपी के सामने फरियाद करते हुए दबंग पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग के साथ साथ आराजी को बचाने की गुहार लगाई है

Today Warta