राकेश केशरी
कौशाम्बी डॉo भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालीय क्रीडा संस्थान, उ0प्र0 स्टेडियम, अयोध्या द्वारा डॉ0 देवेश सिंह यादव प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को दिनांक 19 नवम्बर से 22 नवम्बर चल रही 66 वीं प्रदेशीय विद्यालीय हैण्डबाल प्रतियोगिता प्रयागराज में टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट अनिल कुमार ने प्रदेश स्तरीय हैंड बाल प्रतियोगिता का चयनकर्ता नियुक्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए,भविष्य में निष्पक्ष ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया। सभी डायट प्रवक्ता कौशलेंद्र मिश्र, धीरज कुमार नितीश कुमार,डा0 स्वेता कुमारी , डा0 देवेंद्र कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र मिस्र सहित समस्त स्टॉफ ने इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Today Warta