राकेश केशरी
कौशाम्बी उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनसुरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक नितिन कुमार यादव के कुशल निर्देशन में बच्चे पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई का आनंद ले रहे है। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा पुस्तकालय के महत्व के विषय बताते हुए कहा गया कि एक पुस्तक, एक कलम ,एक बालक और एक टीचर दुनियां बदल सकते है जिस तरह तलवार की धार बनाने के लिए पत्थर की जरूरत पड़ती है उसी तरह दिमाग की धार के लिए पुस्तक की जरूरत पड़ती है उन्होंने कहा कि अतः स्पष्ट है कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में पुस्तकों का बहुत ही महत्व है। और अच्छी पुस्तके पुस्तकालय में ही प्राप्त हो सकती है। पुस्तके मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय मित्र होती हैं ।इनमें वो शक्ति है जो मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है तथा कठिन से कठिन समस्याओं के निदान में बल प्रदान करती है। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय का होना बहुत ही जरुरी है।

Today Warta