देश

national

बीबीएस विद्या मंदिर में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Saturday, November 19, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

चायल, कौशाम्बी चायल तहसील क्षेत्र के कादिलपुर स्थित बीबीएस विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रिज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज के संस्थापक बीवी सहाय का जन्मदिन मनाने के साथ विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के बच्चो भी पुरस्कृत हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। इस बीच स्कूल के बच्चों ने अपनी कलाओं की प्रस्तुति भी किया।  इस दौरान प्रधानाचार्य धरती श्रीवास्तव ने बच्चों की सराहना की। इस बीच अतिथिगण, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व समस्त स्टाफ के साथ स्कूल के छात्र  - छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'