राजकुमार सरोज
कौशाम्बी। कोतवाली प्रभारी मोहब्बतपुर पंइसा विनोद मौर्य द्वारा यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह चैकी प्रभारी उदिहिन बाजार राम सजीवन साहू द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदिहिन बाजार में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जानकारी दिया। उन्होने छात्र- छात्राओं को सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों बताई, ताकि हादसों से बचा जा सके। चैकी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषकों के आधार पर वाहन चालको द्वारा लापरवाही तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम के उपाय बताएं तथा यातायात नियमों मैं सड़क संकेत, सड़क चिन्ह, विद्युत सिग्नल, चालक द्वारा दिए जाने वाले संकेत, तथा यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जाने वाले संकेतों के बारे में बताया गया,दुर्घटना रोकने हेतु सुप्रीम कोर्ट की कमेटी द्वारा दिए गए सख्त आदेश की जानकारी दी गई। मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेटपहनने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की उपयोगिता के विषय में बताया गया साथ ही वाहन चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी बीमा ,आरसी बुक आदि दस्तावेजों की उपयोगिता के बारे में बताया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त छात्र ,छात्राएं, शिक्षक मौजूद रहे।

Today Warta