देश

national

नगर पंचायतो की पिच पर बैटिंग की तैयारी मे जुटे नेता

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। निकाय चुनाव की अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही आचार संहिता ही लागू हुई है। लेकिन नगर पंचायतो के अध्यक्ष बनने का सपना संजोए संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपने आप को चमकाने का काम शुरू कर दिया है। बतां दें कि जनपद मे आठ नगर पंचायते व दो नगर पालिका है जहा पर चारो ओर दीवारों को पुतवाने व होडिंग्स लगवाने का क्रम बदस्तूर जारी है। कहने को तो निकाय चुनाव होने में अभी काफी समय बाकी है। अभी मात्र चुनाव की प्रक्रिया ही चल रही है। लेकिन नगर अध्यक्ष बनने की चाहत रखने वाले संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारी करने में बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं। चाहे अपने समाज से संबंधित काम हो या फिर कोई और मौका हो जिसमें अपने आप को चमकाया जा सकता हो। ऐसी जगहों पर संभावित प्रत्याशियों की उपस्थिति देखी जा रही है। इतना ही नहीं अपने आप को चमकाने के लिए दीवारों को पुतवा कर और जगह-जगह होर्र्डिग्स लगवा कर प्रचार किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता की नजरों में आ सकें। कई नगर पंचायतो मे सामान्य सीट होने के कारण इस बार चुनाव लडने वालों की संख्या भी अच्छी खासी रहेगी। बहरहाल चुनाव कब होंगे यह तो भविष्य के गर्त में हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'