देश

national

मतदान स्थलों के निर्धारण के सम्बन्ध में राजनैतिक प्रतिनिधियो के साथ बैठक सम्पन्न

Wednesday, November 9, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने उदयन सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए नगरीय निकायों में मतदान केन्द्रों/मतदान स्थलों के निर्धारण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को 12 नवम्बर 2022 तक मतदान केन्द्र/मतदान स्थल परिवर्तित करने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारीगण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकास) हीरालाल पाल एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगणों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'