संजय धर द्विवेदी
सामाजिक परिवेश को मजबूत करे कार्यपालिका
लालापुर, प्रयागराज। हाई कोर्ट इलाहाबाद के एडवोकेट आर के पाण्डेय ने विधायिका व न्यायपालिका से मांग की है कि वह लिव इन रिलेशनशिप की विधिक व्यवस्था खत्म करे। उन्होंने कार्यपालिका से भारतीय सामाजिक परिवेश को मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीडब्लयूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने मीडिया से वार्ता में कहा कि सामाजिक परिवेश को बर्बाद करते व आये दिन हत्या, तलाक, अनावश्यक बढ़ते मुकदमे, एक दूसरे को फंसाने की साजिश आदि अनगिनत मुकदमों की बाढ़ एवं टूटते परिवारों की समस्याओं के बीच भारतीय परिवेश में लिव इन रिलेशनशिप अब सामाजिक व्यवस्था पर कुठाराघात है जिसके खात्मे के लिए विधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका को सामने आकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बनाये रखने में अपना योगदान देना चाहिए।