देश

national

भगवान की भक्ति के लिए उम्र का कोई बंधन नही : सौम्यानंद महाराज

Sunday, November 6, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

तीसरे दिन माता सती कथा, ध्रुव चरित्र व भक्त प्रहलाद का सुनाया प्रसंग

आज श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं का होगा वर्णन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला गांधी नगर प्रथम वार्ड नं 15 पुरानी पुलिस चौकी के पास चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मुख्य जजमान रामेश्वर पटेरिया, अशोक भार्गव, इं संजय चौबे ने आरती उतारी। कथा सुनाते हुए कथा वाचक सौम्यानंद महाराज ने बताया कि बिना निमंत्रण पर किसी के घर जाना नही चाहिए। इसमें आपका एवं आपके ईष्ट मित्र एवं परिवारजनों के अपमान होने की प्रबल संभावनाएं रहती है। इसलिए ऐसे स्थान पर जाना अनुचित है। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा। आगे उन्होंने धु्व चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि धु्व की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया। जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है। उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। भक्त प्रहलाद के बारे में वर्णन करते हुये बताया कि भक्त प्रहलाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रहलाद के प्राणों की रक्षा की। कथा वाचक सौम्यांनंद महाराज ने महाभारत रामायण से जुड़े विभिन्न प्रसंग भी सुनाए। उन्होंने कहा कि मानव को हमेशा सद्कर्म करते रहना चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर कार्तिक माह की सखियों द्वारा सुबह तुलसी पूजन करके कथा भजन प्रस्तुत किए गए। कथा व्यास बताया कि कथा स्थल भगवान श्री कृष्ण मंदिर में हर रोज सुबह यज्ञ का आयोजन किया जाता है। सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लीलाओं के बारे में विस्तार से कथा सुनाई जाएगी। रविवार को कथा स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालु उमडे। वहीं भक्ति गीतों पर महिलाएं एवं पुरूष नृत्य करते रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डा.दीपक चौबे, रमाकांत तिवारी, डा.राजकुमार जैन, मनमोहन चौबे एड., राममूर्ति तिवारी, संजय पटवारी का भागवत कथा में व्यास पीठ से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजक महिला मंडल से काशीबाई गोस्वामी, सुषमा पटेरिया, रंजना भार्गव, राजकुमारी चौबे, खुशीलाल लोधी एड., ब्रह्मानंद चौबे, दीपक गोस्वामी, संतोष नायक, विभांशु तिवारी, रज्जन पटेरिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बबेले ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'