देश

national

दर्द को दूर करने में मोतीलाल दे रहे निशुल्क सेवाएं

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जहां साधु संतों, मुनि श्री जी का चौमासा होता वहां पहुंचकर करते हैं हजारों लोगों के दर्द का उपचार

ललितपुर। पिछले कई दिनों से राघोगढ़ के निवासी मोती लाल प्रजापति अभिनं दयोद तीर्थ क्षेत्र में हजारों लोगों को कमर दर्द, सरवाईकल पेन, शाईकटा, दर्द को वह मात्र उंगलियों के सहारे सही कर देते हैं। उन्होंने बताया है कितना भी पुराना दर्द हो मात्र 7 बार उनको उंगलियों की सहारी वह एकदम स्वस्थ कर देते हैं। यह कला उन्हें बचपन से ही आती थी उन्होंने अपने गांव में इसकी शुरुआत की थी और धीरे-धीरे अधिकतर शुरू से ही वह जहां-जहां जैन साधु संतों के चौमासा होते हैं, वहां बह अपनी सेवाएं देते है । ललितपुर में भी उनका यह दूसरी बार सेवा का अवसर लोगों को मिल रहा है और वहां सुबह 8 से 2 तक और शाम को 4 से रात्रि 10 बजे तक आम लोगों को सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उंगलियों के जादू से ललितपुर जनपद में हजारों की संख्या में लोग को स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। उन्हें जैन धर्म में शुरू से ही आस्था है आपने जगत पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के ऊपर शानदार भजन भी लिखे हैं। जिनको वह हर समय गुनगुनाते है। उस समय जब वह किसी भी व्यक्ति को उंगलियों के माध्यम से उनकी बरसो पुराने दर्द को दूर कर रहे हो मोतीलाल ने बताया कि वह जनवरी 2022 में जिस समय गुरुदेव सिरोंज से कुंडलपुर की ओर बिहार कर रहे थे उस समय भी वह गुरुदेव के साथ साथ चल रहे थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'