इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
श्रद्धालुओं ने कस्वे की सीमा से की गाजे बाजे के साथ भव्य आगवानी
मड़ावरा/ललितपुर। शनिवार को धर्मनगरी मड़ावरा में वाककेशरी आचार्य विनिश्चय सागर जी संघ व आचार्य विरंजन सागर जी ससंघ 11 मुनिराजों का पद विहार के दौरान मंगल आगमन हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा द्वारा कस्वे की सीमा पर पहुंच बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक गाजे बाजे के साथ आचार्य संघों की आगवानी की गयी। बतादें कि वर्तमान समय में अधिकतर जगह चतुर्मास समापन व पिच्छिका परिवर्तन उपरांत जैन मुनि संघों का अन्यत्र जगहों के लिए पद विहार चल रहा है। इसी कड़ी में एक ही आचार्य से दीक्षा प्राप्त दो आचार्य पद धारी मुनिराजों वाककेशरी आचार्य विनिश्चय सागर जी व आचार्य विरंजन सागरजी का अपने संघ सहित शनिवार की सुबह कस्वा मड़ावरा में आगमन होने की सूचना प्राप्त हुई जैसे ही उक्त मंगल समाचार कस्वे के श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ फौरन ही जैन समाज के श्रद्धालुओं का सागर मार्ग की तरफ जाने का तांता लग गया। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मुनिसंघो की आगवानी करने रोहिणी बांध तिराहे पर पहुंच गए। जैसे ही मुनि संघ कस्वे की सीमा पर आए सभी भी हर्ष की लहर दौड़ गयी। श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे के साथ मुनि संघों को कस्वे में लाया गया। दोनों आचार्य संघों द्वारा कस्वे के सभी ग्यारह जैन मंदिरों के दर्शन उपरांत धर्मसभा को संबोधित किया। ततपश्चात आहार चर्या हुयी दोपहर सामयिक उपरांत अपने अपने गंतव्य की ओर विहार हो गया।

Today Warta