देश

national

अमेठी में जनपद के 3 एथलीट करेंगे प्रतिभाग

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 से 13 नवंबर को अमेठी के भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 31 वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नदीपुरा निवासी और पंचायत राज विभाग ललितपुर में कार्यरत अरविन्द कुमार प्रजापति (35+ एज ग्रुप) के साथ 2 एथलीट और करेंगे प्रतिभाग जो क्रमश मडावरा निवासी पंचायत राज विभाग ललितपुर के ही सीताराम कुशवाहा (35+ एज ग्रुप) और ग्राम नैनवारा के निवासी और 72 साल के युवा दादा देवेन्द्र पाल सिंह जो (70+ एज ग्रुप) में लगायेंगे दौड़। मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, जगरूप सिंह, हरिओम, कृष्ण सहरिया, अभय चौबे, नीरज निरंजन, डा.अनुपम मिश्रा, रामजी श्रीवास्तव, रविन्द राठौर, बब्लू कुशवाहा, अभिलाषा कुशवाहा, संजीव बावरा, राजीव पटेल, कन्हैयालाल रजक, हरीराम खरे, रेखा, तृप्ति, प्रीति, मनोज कुशवाहा, सचिन बाल्मीकि, सुनील राजपूत, राहुल झां, अभय सिंह, सुखसाहब, कृष्ण कुमार, रामसेवक, राजेश (जादू), लखनलाल कुशवाहा, नूरनिजाम खान, राकेश कुमार, अर्जुन लाल, देवेन्द्र राजपूत, चंद्रेश प्रजापति, सलोनी और समस्त साथी कर्मचारी व खेल प्रेमियों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर हौसला बढ़ाया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'