देश

national

आबकारी विभाग व पुलिस दल ने कबूतरा डेरा चीरा में दी दविश

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, भट्टी व उपकरण हुये बरामद

3600 किलोग्राम लहन मौके पर किया गया नष्ट, दो महिलायें हिरासत में

ललितपुर। जनपद अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आबकारी दल ने कोतवाली पुलिस के साथ व्यापक पैमाने पर छापेमारी करते हुये कच्ची शराब के कई अडडों पर दबिश दी है। भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है तो वहीं शराब बनाने के उपकरण व भट्टी मौके पर मिली तो वहीं साढ़े तीन हजार किलोग्राम से अधिक महुआ का लहन नष्ट किया गया है। मौके से कच्ची शराब का काला कारोबार संचालित कर रहीं दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन व एएसपी अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आबकारी दल का नेतृत्व करते हुये मनीष कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के साथ ग्राम चीरा अमरपुर मण्डी के पीछे रूबी पत्नी सुम्मेर कबूतरा व मनिता पत्नी बीटू कबूतरा उर्फ संजू को एक 200 लीटर व दो कट्टियों में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया है। इसके अलावा एक भट्टी व शराब बनाने के उपकरण भी मौके से बरामद किये गये हैं। पकड़ी गयीं महिलाओं के पास से 240 लीटर अवैध कच्ची शराब व 3600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। इनमें से लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। दविश के दौरान मौके से विजय व संजू कबूतरा भागने में कामयाब हो गये। अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 (1) व 60 (2) आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है। कार्यवाही करने वाले अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार, महिला थानाध्यक्ष मिथलेश, उ.नि.सुरेन्द्र सिंह, आबकारी हे.कां.बालेन्द्र सिंह गौतम, आबकारी हे.कां.मु.आरिफ, आबकारी कां. रमाकांत, कोतवाली से कां.अजय कुमार व महिला कां. नीलम शामिल रहीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'