देश

national

रानी लक्ष्मीबाई का जीवन महिलाओं को आज भी प्रेरणादायक : आरती सिंह

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने धूमधाम से मनायी रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती

ललितपुर। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में दीपशिखा बनी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती पर जनपद भर में विभिन्न आयोजन किये गये। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने भी वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयन्ती धूमधाम से मनायी। संघ पदाधिकारियों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और शौर्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। तदोरान्त दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती सिंह कुशवाहा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और शौर्य आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि 1857 में अंग्रेजी हुकूमत को अपने पराक्रम से लोहे के चने चबाने पर विवश करनी वाली रानी लक्ष्मीबाई महिलाओं के लिए आज भी जीवंत प्रेरणा है। यह भी कहा कि भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराते हुये अपने जीवंत रहते हुये झांसी पर किसी का अधिपत्य नहीं जमाने दिया। कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर कई पुस्तकें लिखी गयीं, कई फिल्में बनायी गयी, जिससे बुन्देलखण्ड के झांसी का नाम इतिहास के पन्नों में सदैव गौरवान्वित रहा है और भविष्य में भी रहेगा। इस दौरान जिला कार्यकारणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष ऋतु रिछारिया, मंत्री ममता कबीरपंथी, संगठन मंत्री कमलेश राठौर, बबीता रिछारिया, रजनी ओझा, तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष दीप्ति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सपना दीक्षित, बार ब्लॉक अध्यक्ष सुखदा अग्निहोत्री, रंजना पाठक, जखौरा से रिंकी अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'