इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय संगठन सह सचिव मंजीत करोसिया के मुख्य अतिथ्य में एवं जिलाध्यक्ष सीताराम नाहर के नेतृत्व में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बाल्मीकि समाज के दर्जनों लोगों ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में राष्ट्रीय संगठन के सह सचिव मंजीत करौसिया ने कहा कि समाज को एकजुट बनाये रखने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सजातीय बंधु अपने बच्चों को आवश्यक रूप से शिक्षित बनायें, ताकि यही बच्चे आगे चलकर अपने देश, प्रदेश और परिवार का नाम रौशन कर सकें। महासभा जिलाध्यक्ष सीताराम नाहर ने समाज के लोगों को नशा से दूर रहते हुये बच्चों को अच्छे संस्कार देने और शिक्षित बनाने पर बल दिया। बैठक के दौरान सभी ने अपने विचारो में कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे एवं आडंबर कुरीतियों को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भगवानदास गांचले एवं संचालन संजय सपेरा ने किया। सदस्यता अभियान के दौरान अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय संगठन सह सचिव मंजीत करोसिया, जिला अध्यक्ष सीताराम नाहर, नवल घावरी, भगवानदास गांचले, अरविंद गोदरे, विनोद बाल्मीकि, रमेश सरपंच, अमन बाल्मीकि, बलराम बाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि, संजय सपेरा, डी.के.करोसिया, प्रिंस सफेरा, संजय बाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, चेतन बाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, सचिन कुमार, देव बाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Today Warta