इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
सरल व्यक्तित्व के धनी थे रामराज राम, मनायी गयी पुण्यतिथि
ललितपुर। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता इंजी.संजीव कुमार ने अपने पूज्यनीय पिताजी कीर्तिशेष राम राज राम की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर मदर टेरेसा होम पनारी ललितपुर में मूक बधिर बच्चों को भोजन कराकर पुण्यतिथि मनायी। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रार्थना/श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तदोपरांत आयोजित कार्यक्रम में कीर्तिशेष राम राज राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता इंजी.संजीव कुमार ने बताया कि उनके पिताजी सामाजिक एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और हमेशा पूरे परिवार को शिक्षित बनाकर एक नई राह बनायी। जिससे हम सभी परिजन उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलकर उनका अनुशरण कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य करते हुये एक मिशाल कायम की और अपना पूरा जीवन सादा और सादगी भरा व्यतीत किया। पिताजी ने सदैव अच्छी सोच रखते हुये लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कीर्तिशेष राम राज राम को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अन्य वक्ताओं ने कीर्तिशेष राम राज राम को विशेष रूप से अलग-अलग करके उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकार घनश्यामदास सेन ने कहा कि पूज्यनीय कीर्तिशेष राम राज राम जी हमेशा लोगों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करते थे। वह कहा करते थे कि चेतना में ही शक्ति छिपी है, उसे पहचानने और उसे सकारात्मक मोड़ दें। ज्ञान प्राप्ति के लिए सदा जिज्ञासु बने रहें। पहले स्वयं जागे फिर दूसरों को जगायें, यही सोच थी उनकी। सभी शिक्षित हों और सभी पढ़ें। इस अवसर पर मुन्नालाल, प्रमोद कुमार, हरीराम, प्रकाश नारायण, महेश कुमार के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Today Warta