देश

national

धर्म करने से ही धर्म बढता जितना करो कम: मुनिश्री

Wednesday, November 30, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

बांसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के हुए पात्र चयनित

जैन अटा मंदिर में हुआ मुनि सुब्रतनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक

ललितपुर। धर्म करने से धर्म बढता है। धर्म करने का कोई समय नहीं होता जितना करो कम हैं। धर्म करने के लिए जव भी मौका मिले चूकना नहीं चाहिए। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के माध्यम से जीवन में जहां परिणामों में विशुद्धि वढती है वहीं आत्मा पवित्र और निर्मल होती है। उक्त विचार सावरकर चौक स्थित श्रीपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है। मुनिश्री आज संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर नवनिर्मित श्रीपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बांसी में 9 दिसम्बर 22 से आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्र चयन के पूर्व धर्मालुजनों को सम्बोधित करते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा की महिमा बताई। धर्मसभा में मुनिश्री के संघस्थ मुनि नगर गौरव पूज्यसागर महाराज एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का सानिध्य रहा जिसकी संयोजना वालव्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर कर रहे थे। प्रमुख पात्रों का चयन हुआ जिन्होने मुनि श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। दिगम्बर जैन पंचायत ललितपुर एवं बांसी समाज ने चयनित पात्रों का सम्मान करते हुए उनके पुण्य की अनुमोदना की। इसके पूर्व आज सुबह श्रीचन्द्रप्रभु जिनालय डोढाघाट मंदिर तालाबपुरा में मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्य सागर महाराज का प्रभावनापूर्वक प्रवेश हुआ। मुनि संघ की अगुवाई श्रावकों ने पादप्रक्षालन कर मंदिर जी के मुख्य द्वार पर की। मुनिश्री के सानिध्य में प्रभु का अभिषेक शान्तिधारा की मांगलिक कियाए पुण्र्याजक परिवारों द्वारा सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त मुनिश्री के सानिध्य में सावरकर चौक स्थित पाश्र्वनाथ दि0जैन अटामंदिर में भगवान मुनि सुव्रतनाथ वेदिका की स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ श्रावकों ने उत्साह के साथ मनाई जहां मुनि सुव्रतनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक किया इसके उपरान्त पूजन विधान कर पुण्यलाभ लिया। मुनिश्री के पडगाहन एवं आहारचर्या पाश्र्वनाथ दि0जैन अटामंदिर से हुई।

जैन पंचायत ललितपुर ने संभाली बांसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान

निकटवर्ती कस्वा बांसी में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में श्री चमत्कारिक पाश्र्वनाथ दि0 जैन मंदिर के भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं की कमान दिगम्बर जैन पंचायत ललितपुर ने अपने हाथों लेकर इसे अतिभव्यता के साथ पूर्ण कराने का संकल्प लिया। विभिन्न व्यवस्थाओं को नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं को सौपते हुए महोत्सव की तैयारियां भव्यता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी कटिबद्ध हो गए हैं। गौरतलव रहे कि सन् 2012 में बांसी जैन समाज ने मुनिश्री सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से भव्य पाषाण का जिनालय हेतु संकल्प लिया था जिसकी सम्पन्नता में पूरे देश एवं निकटवर्ती जेन समाज ने भरपूर सहयोग दिया। मुनिश्री के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जैन-जैनेतर समाज में उत्साह का माहौल है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'