देश

national

कांशीराम कालोनी में चलाया गया बस्ती संपर्क अभियान

Monday, November 14, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा का बस्ती संपर्क अभियान एवं जिला प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामलखन रावत मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्रीय महामंत्री सलिलकांत श्रीवास के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महामंत्री का जनपद आगमन हुआ। झररघाट पर क्षेत्रीय मंत्री मीनू बाल्मीकि एवं रविशंकर अगरिया, रामू खटीक के अलावा तालबेहट, बांसी, अमरपुर, टोल प्लाजा व नगर सीमा पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। बस्ती सम्पर्क अभियान के दौरान मा. कांशीराम कॉलोनी में संपर्क किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुसूचित वर्ग को देश की आजादी के बाद भी आजादी नही मिली। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार जनादेश भाजपा को दिया है इससे विरोधियों की नींद उड़ गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में सबसे बड़ी आबादी अनुसूचित वर्ग की है और दोनों विधानसभा सीटें भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताने में अनुसूचित वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संचालन जयप्रकाश रजक ने किया। इस दौरान अनेकों भाजपा नेता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'