इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश 31 अक्टूबर 2022 के क्रम में 02 अगस्त 2022 को समय आठ बजे शाम को वाहन संख्या यू.पी. 93 बीटी 1698 से घटित दुर्घटना में मृतक बृषभान सिंह पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम कल्यानपुरा, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर के संबंध में जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, तालबेहट अमित कुमार भारतीय को नामित किया गया है। अत: उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 15 नवम्बर 2022 तक उप जिला मजिस्ट्रेट, तालबेहट के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस एवं कार्यालय समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

Today Warta