देश

national

श्रमिक बढ़ाकर समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करायें : डीएम

Saturday, November 19, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

सैदपुर-कुम्हैडी एवं गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

निर्माण कार्यों का जायजा लेकर दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजनान्तर्गत सैदपुर-कुम्हैडी एवं गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने अवगत कराया कि योजना का कार्य मै. जे.एम.सी.जे.डब्लू.आई.एल. (जे.वी.) फर्म द्वारा कराया जा रहा है, योजना की भौतिक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत है। उक्त दोनों योजनाओं की संयुक्त लागत 215.50 करोड़ है। सैदपुर-कुम्हैडी योजना के अन्तर्गत 46 ग्राम सम्मिलित हैं, जिसमें 10341 नग गृह पेयजल संयोजनों से 83463 जनसंख्या को पेयजल आपूर्ति की जानी है एवं गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 54 ग्राम सम्मिलित हैं जिसमें 14380 गृह पेयजल संयोजनों के माध्यम से 82350 आबादी को पेयजल आपूर्ति की जायेगी। उक्त दोनों योजनाओं हेतु कच्चे जल का श्रोत जामिनी बांध है। योजनाओं के कार्य समाप्ति की प्रस्तावित तिथि दिसम्बर-2022 है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए निर्देश दिये कि अतिरिक्त आवश्यक श्रमिकों एवं मशीनरी का प्रयोग करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता जल निगम अवनीश सिंह सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'