देश

national

मिटटी धसकने से घायल बालिका के उपचार को मांगी आर्थिक सहायता

Wednesday, November 16, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

पीडि़त परिजनों ने जिला प्रशासन से लगायी आर्थिक सहायता की गुहार

ललितपुर। बाइस अक्टूबर को मिट्टी की खदान धसकने से बालिका जो कि गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, के समुचित उपचार के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराये जाने की मांग को लेकर पीडि़त परिजनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी है। तालबेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम तरगुवां निवासी हरीराम रैकवार पुत्र बाबूराम ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि विगत 22 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर में दीपावली को लेकर लिपाई-पुताई करने के लिए सिद्धबाबा की पहाडिय़ों के नीचे मिट्टी लेने के लिए गयी हुयी थी। बताया कि मिट्टी खोदते समय अचानक से ऊपरी तरफ से अचानक मिट्टी धसक गयी। जिससे उसकी पुत्री मधु रैकवार मिट्टी में दब कर घायल हो गयी। पीडि़त ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह अपनी पुत्री को मिटटी से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जहां समुचित उपचार न होने के चलते उसे मधु को उपचार के लिए दिल्ली या फिर भोपाल ले जाने की सलाह दी गयी। पीडि़त ने बताया कि अब वह पुत्री का उपचार भोपाल में करा रहा है, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट है और उपचार कराते हुये अब उसकी आर्थिक हालत भी खराब हो गयी है। पीडि़त ने जिलाधिकारी से उसकी पुत्री के उपचार के लिए शासन से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'