इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव सम्बन्धी जिला इकाई की एक बैठक हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत जी उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष और ललितपुर के जिला प्रभारी अनिल यादव ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सौ प्रतिशत निकाय चुनाव जीतने का है और बढ़ा लक्ष्य ही हमें अधिकतम कामयाबी दिलायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका रावत ने कहा कि जव तक नगर निकाय के चुनाव हो नहीं जाते तब तक ऐसी बैठकें जारी रहेंगी। उन्होंने सक्रिय मण्डल कमेटी एवं सक्रिय बूथ कमेटी को सशक्त करने के बारे में विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि महिने में कम से कम दो बैठकें आवश्यक रुप से होना जरूरी है। इसके अलावा सोशल इंजीनियरिंग के तहत समाज के हर वर्ग से सम्पर्क जरुरी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को पार्टी का सन्देश सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी होने की देने की जरूरत है। प्रमुख छह कार्यक्रम हर हाल में प्रत्येक बूथ पर मनाये जाने की जरूरत है।

Today Warta