जयसिंहपुर एसडीएम के पेशकार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मौत के कारणों की हो रही तफ्तीश, पुलिस जांच में जुटी
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार दूबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी लाश रोड के किनारे पड़ी मिलने से विभागीय तथा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया । बीती शाम दफ्तर का कामकाज निपटाने के बाद तहसील मुख्यालय से, बाइक द्वारा अपने निवास सुल्तानपुर जिले के लिए निकले थे । शहर के विवेक नगर निवासी पेशकार का ऊघड़पुर गांव में स्थाई निवास है। यह घटना गोसांईगंज बाजार के निकट की बताई जा रही है। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही, गांव तथा परिवारी जनों में कोहराम मच गया, अचानक हुई पेशकार के मौत की घटना से कर्मचारियों एवं रिश्तेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जुटे अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मौत के कारणों का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

Today Warta