देश

national

संयुक्त निर्वाचन आयुक्त नव सृजित पहुचीं उन्नाव नगर निकाय का किया भ्रमण

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा गुरुवार को उन्नाव पहुंची। उन्होंने जनपद की नवसृजित व उच्चीकृत नगर निकायों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में एडीएम व सभी एसडीएम के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण समीक्षा और भ्रमण के बाद पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की। आयुक्त ने बैठक में विस्तारित, नवसृजित व उच्चीकृत नगरीय निकायों में किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट न जाये इसके लिए विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। कहा कि किसी का नाम विलोपित किये जाने से पूर्व स्वयं भी तथ्यों की जांच कर लें। ऐसी स्थिति में रैंडम घर जाकर चेक किये जाने के निर्देश आयुक्त ने दिये। आयुक्त ने कहा कि कोई भी मतदाता निर्वाचन में मतदान से वंचित न रह जाये। अतिरिक्त जिला ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्वाचित हैं। वे ग्राम पंचायत निकायों के विस्तारित, नवसृजित व उच्चीकृत होने के कारण नगरीय निकायों में शामिल हो गई हैं। उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन में उम्मीदवारों से भी संपर्क कर यह सुनिश्चित कर ले कि कोई मतदाता निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट तो नहीं गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'