देश

national

आई० डी० कार्ड व अन्य कई दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Thursday, November 10, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। थाना दही पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी सहित अन्य कई दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज व कूटरचना करने वाले सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  गुरुवार को थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार शाक्य, उप निरीक्षक प्रशान्त द्विवेदी, मय हमराह फोर्स व प्रभारी स्वाट टीम प्रदीप कुमार मय हमराह स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाईपास पुल के नीचे से सैंट्रो कार से अभियुक्तगण सार्थक मिश्रा, प्रशान्त अवस्थी, पुष्पेन्द्र राजपूत, ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबन्ध में कई संदिग्ध धाराओं में मुकदमा अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सभी लोग मिलकर पैसों के लालच में 500 रुपए 5 हज़ार रुपए प्रति ग्राहक लेकर फर्जी तरीके से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड ,पैन कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आदि बनाने का कार्य करते हैं। अभियुक्त पुष्पेन्द्र राजपूत ने बताया कि वह शिवनगर स्थित किराये की दुकान में सीएचसी के माध्यम से रायल जन सेवा केन्द्र चलाता है, दिन भर वह व ब्रजेश मिश्रा अलग अलग ग्राहको से फर्जी दस्तावेज बनाने का आर्डर लेते है फिर हम चारो लोग फर्जी दस्तावेज बनाते है। किसी भी व्यक्ति द्वारा संपर्क करने पर मेरे द्वारा पहले फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र व मतदाता पहचान पत्र बनाते थे और उसी फर्जी मतदाता पहचान पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनाते थे और इसके लिये हम लोग एक व्यक्ति से पांच हजार रूपये तक लेते थे जिसमे हम चारो लोग मिलकर आपस मे बांट लेते थे । प्रशान्त अवस्थी व सार्थक मिश्रा ने बताया कि हम लोग सुचाई टेलीकाम कम्पनी जिसके मालिक पंकज भगत निवासी गोरखपुर व सुपरवाइजर अभिनव मिश्रा है। उपरोक्त कम्पनी ने पीडी नगर उन्नाव व नवाबगंज उन्नाव का आधार कार्ड बनाने का टेन्डर  बीएसएनएल आफिस उन्नाव के माध्यम से ले रखा है जिसमे हम दोनो को सुपरवाइजर अभिनव मिश्रा द्वारा बीएसएनएल पीडी नगर में 9 हज़ार रुपए वेतन प्रति माह आधार कार्ड बनाने के लिये टेण्डर के माध्यम से नियुक्त किया गया है और बताया कि अभी तक हम लोग काफी लोगो के फर्जी तरीके से जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड व आधार कार्ड बनाकर दे चुके है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'