देश

national

अपना दल एस जनपद उन्नाव में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के हरईपुर एक बैठक का हुआ आयोजन

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव।अपना दल एस जनपद उन्नाव में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के हरईपुर जोन की बैठक जोन अध्यक्ष विनोद कटियार की अध्यक्षता में स्थान विधानसभा अध्यक्ष के आवास नेवल में की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल उपस्थित रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई तथा दल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। बैठक को जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि अपना दल एस को 4 अगस्त 2022 को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है अब नगर निकाय चुनाव पार्टी अपने बलबूते पर लड़ेगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें, अंत में विनोद कुमार को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।बैठक में मुख्य रूप से कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल, बंसीलाल अर्कवंशी जिला उपाध्यक्ष लोक कल्याण मंच, शिवकुमार आर्य, चंद्रकांत कटियार, अब्दुल वाहिद, अयोध्या सैनी, जगन्नाथ प्रजापति, प्रमोद कटियार, पवन गौतम तथा सीमा कटियार आदि लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'