देश

national

लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। थाना कोतवाली सदर के हुसैनगर में दलित लड़की के शव उसके घर के आंगन पर ही पड़ा मिला था। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। आज उसी घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त से कड़ी पूछताछ पर बताया कि हम दोनों एक दूसरे को जानते थे उसको घर में अकेला पाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था शारीरिक संबंध बनाने से पूर्व मैंने उत्तेजना वर्धक दवा खा ली थी इससे काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाने पर लड़की ने काफी विरोध भी किया था लेकिन मेरे दवा खाने के वजह से अपने आप को रोक नहीं पाया और उत्तेजना में आकर जबरदस्ती उसके साथ संभोग किया जिससे वह बेहोश हो गई एवं उसके गुप्तांग से तेजी से खून बहने लगा जिससे मैं डर कर वहां से भाग गया था। बता दे कि थाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस के अथक प्रयास के बाद व्हाट्सएप चैट व सीडीआर की मदद से घटना में दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अभियुक्त रामबरन उर्फ राज गौतम पुत्र जुग्गी लाल निवासी रावतपुर थाना माखी को राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास लखनऊ बाईपास थाना दही के पास से मुखबिर की सूचना पर सम्राट होटल के सामने से रविवार सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'