मोहम्मद जमाल
उन्नाव। नवागत पुलिस अधीक्षक ने पहले ही दिन से थानों का औचक निरीक्षण कर उन्नाव की पुलिसिंग परखी। रविवार को दूसरे दिन एसपी ने गंगा घाट कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देख एसपी ने नाराजगी जताई। साथ ही इंस्पेक्टर को अल्टीमेटम के साथ ही सुधार करने की नसीहत दी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा रविवार को औचक निरीक्षण करने गंगाघाट कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आगंतुक व अपराध रजिस्टर चेक किए। वहीं महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि महिला अपराधों पर लगाम लगाम लगाया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान एसपी भोजनालय के पास पहुंचे तो गंदगी देख नाराज हो गए। मौजूद इंस्पेक्टर को उन्होंने फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी दी। थाना परिसर में गंदगी और अभिलेखों का रखरखाव के साथ फरियादियों की समस्या का निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिन्दा नगर क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर से अपडेट लिया और घटना का जल्द सही खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।

Today Warta