देश

national

युवक को पीट-पीटकर किया था घायल, कानपुर में उपचार के दौरान हुई मौत, हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। शहर के नार्मल स्कूल के पास रविवार शाम नशे में दो युवकों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया था। सोमवार को इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने गंगाघाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शहर के दही थाना क्षेत्र के सिंघूपुर गांव के रहने वाले बाबूलाल का बेटा लालता प्रसाद नार्मल स्कूल के पास रहता था। वह लकड़ी काटने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार शाम को नशेबाजी के चलते मोतीनगर मोहल्ला के रहने वाले छोटे लाल के बेटे विजय से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें लालता प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। किला चौकी प्रभारी नरेन्द्र प्रताप ने एनसीआर दर्ज करवा कर जख्मी युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हैलट रेफर कर दिया। जहां हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन मंगलवार को शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक लालता के भाई उदन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'