देश

national

महिला ने मिट्‌टी का तेल डालकर किया आत्मदाह

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग का गोला बनकर वह बाहर की ओर भागी। जिस पर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। पूरी तरह से जलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। कंचन नगर निवासी जय करन शर्मा लगभग 20 वर्ष पूर्व घर से कहीं चला गया। जिसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। उसकी पत्नी गीता शर्मा (57) का बेटे अंकित शर्मा के साथ विवाद होने के कारण वह बहन की बेटी श्रीनगर निवासी शिवकली के घर पर रहती थी। वह स्वेटर लेने के लिए भतीजी के पति सत्येन्द्र के साथ कंचन नगर स्थित मकान पर पहुंची। जहां सत्येन्द्र कुछ काम पर जाने की बात कहकर चला गया। इस दौरान गीता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जलते हुए चिल्लाते हुये वह बाहर की ओर भागी। जिस पर लोग दौड़े और कंबल, बोरा डालकर किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना आस पास के लोगों ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पास्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'