मोहम्मद जमाल
हसनगंज पराली जलाने से जो प्रदूषण होता हैं वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता हैं।इसको समझते हुए क्षेत्र के समूह की महिलाओं ने किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चला कर खेत खेत में जाकर किसानो को जागरूक कर रही हैं। क्षेत्र के बारा खेड़ा के कमल स्वयं सहायता समूह व बुद्ध भगवान महिला स्वय सहायता समूह की महिलाओं ने पराली न जलाई जाय इसके लिए किसानों को जागरूक करते हुए पराली जलने से होने वाले दुष्प्रभाव तथा पराली से होने वाले फायदे बता कर जागरूक कर रही हैं। जिनमे से कमल महिला स्वय सहायता समूह की संगीता रावत व बुद्ध भगवान महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य अर्चना गौतम आदि समूह की सदस्य खेतों तक जा जा कर किसानों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। जिसका असर भी किसानों पर इस बार दिखाई दिया।जिससे किसान पराली जलाने के बजाय भूसा बना रहे या गोशाला में दान कर रहे हैं।एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया समूह की महिलाओं द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता हैं।इस बार महिलाओं के प्रयास से किसान गोशाला में पराली दान कर रहे।

Today Warta