देश

national

गंगा, गौ, गायत्री को समर्पित गंगा पुत्र का गंगा भक्तों द्वारा गंगा तट पर गंगा आरती के साथ जन्मोत्सव

Wednesday, December 7, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

सामाजिक सेवा को समर्पित गंगा प्रसाद

लालापुर,, प्रयागराज। गंगा, गौ, गायत्री को समर्पित गंगा भक्त गंगा प्रसाद का गंगा भक्तों द्वारा तीर्थराज प्रयागराज के नैनी स्थित महाकाल घाट (अरैल),गंगा तट पर  दिव्य गंगा आरती के साथ भव्य जनकोत्सव मनाया गया।    जानकारी के अनुसार मेजा के ब्लॉक  प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद शुक्ल के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में उनके समर्थक गंगा भक्तों ने वैदिक परंपरा से जन्म दिवस की बधाई व उपहार भेंट किये। इस अवसर पर गंगा प्रसाद मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मेजा, पवन द्विवेदी महाकाल सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष, पीडबल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन), श्रीमती मनीषा पाण्डेय अध्यक्षा पीडब्ल्यूएस, अनिल पांडेय, अनिल शुक्ला प्रधान गड़ेवरा, रंजय मिश्रा, विवेक मिश्रा (आँसू), आशीष मिश्रा, अंकेश शुक्ला, मनोज पांडेय, अभिमन्यु मिश्र, विनीत पांडेय, नागेंद्र मिश्र, ननकाई यादव आदि दर्जनों गंगा भक्त उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'