संजय धर द्विवेदी
निःशुल्क सदस्यता,-7, 8, 9 दिसंबर 2022 तक सुविधा
लालापुर, प्रयागराज।राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) ने अपने स्थापना दिवस पर 7, 8, 9 दिसंबर 2022 तक 3 दिवसीय विशेष सदस्यता महाअभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार एनएचआरसीसीबी के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने इस महाअभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि इस 3 दिवसीय महाअभियान में सदस्यता निःशुल्क दी जा रही है जोकि आजीवन होगी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी फैजान रजा ने बताया कि इस निःशुल्क सदस्यता महाअभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकतम राष्ट्रभक्त समाजसेवी हिंदुस्तानी नागरिकों को संगठन में जोड़कर जनहित में व जरूरतमन्द लोगों के लिए कार्य करने की मुहिम में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया आफिसर अभिषेक गुप्ता ने दिया है।