देश

national

सुबह में स्कूल खुला, बाद में शिक्षक विद्यालय बंद कर चले गए

Tuesday, December 6, 2022

/ by Today Warta




रावेंद्र शुक्ला 

प्रयागराज जनपद के विकासखंड जसरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चामू में अध्यापकों की लापरवाही से आए दिन विद्यालय में लटकता है ताला। अनादि टीवी चैनल के रिपोर्टर से विद्यालय में कार्यरत रसोइया दाई ने बताया कि विद्यालय तो सुबह में खुला हुआ था। लेकिन बाद में कुछ देर के बाद शिक्षक विद्यालय बंद कर चले गए है। स्थानीय कुछ लोगों की कहना माने तो उन लोगों ने बताया कि यह विद्यालय भगवान भरोसे ही संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिती यह है कि विद्यालय को खुलने और बंद होने की कोई नियमित समय नही है। शिक्षक जब आते है तब विद्यालय खुलता हैं। जब मन हुआ बंद कर चले जाते हैं। करीब 1.25 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पहुचने पर विद्यालय के मेन गेट व सभी रूम में ताला लटका हुआ था। विद्यालय परिसर में कचरा की अम्बार लगा हुआ था। विद्यालय परिसर पहुंचने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह विद्यालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।   खंड शिक्षा अधिकारी जसरा वेद प्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान है। यदि विद्यालय बंद था तो जांच कर संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'