देश

national

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta

 




राकेश केशरी 

कौशाम्बी। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर आलमचन्द में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर क्रिसमस डे का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे,सेंटा क्लॉज को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत खुश हुए तथा छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, जीसस ,मैरी,आदि का रोल करके उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ड्रेस कंपटीशन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य, डायरेक्टर संध्या सिंह ,मैनेजमेंट इंचार्ज दीपक सिंह मौर्य, प्रधानाचार्य महेश कुमार, डीसीएस प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार,उप प्रधानाचार्या राहिला नाज,अकाउंटेंट मनोज कुमार कुशवाहा, बड़े बाबू राम सिंह कुशवाहा,मनोरमा सागर,टीपू सुल्तान,सचिन कुमार,अरुण कुमार,नीतू यादव, सुनीता प्रजापति,उपासना यादव,शिवानी यादव ,बड़े लाल आदि लोग मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'