देश

national

कर्मचारी की कार में अचानक लगी आग बाल बाल बचे लोग

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta


धंनजय सिंह 

चायल,कौशाम्बी। तहसील चायल में लिपिक के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रामचंद श्रीवास्तव प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह अपने घर प्रयागराज राजरूपुर से कार द्वारा तहसील चायल ड्यूटी आ रहे थे,जैसे ही कार सवार लिपिक चलौली पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे,कि उनके कार में अचानक आग लग गई कार में आग लगी देखकर कार को खड़ी कर उसमें सवार दो लोग नीचे उतार आए,देखते देखते कार तेज लपटों के साथ जलने लगी कुछ देर में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। किसी को जान की हानि नही हुई है। बताया जाता है कि कार में दो लोग सवार थे,मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ चायल थाना पुलिस सहित घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंच गए।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'