देश

national

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thursday, December 22, 2022

/ by Today Warta



प्रदीप पाल

बदायूं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव कतगांव की है । घटना को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।  मृतक अरविन्द के तहरे भाई  तेजपाल का आरोप है । गांव के दो लोग अर्जुन एवं लोकेश घर से बुलाकर बाइक पर बैठा कर ले गये । दोपहर के बाद अर्जुन बाइक पर बेहोश अवस्था में घर छोड़ने लाया था ।  मृतक अरविंद को बाइक से जमीन पर उतारा तो परिवार वालों के होश उड़ गए । उस वक्त अरविंद आवाज नहीं दे रहा था आनन-फानन में परिवार वाले सीएससी सैदपुर ले गए डॉक्टर ने गंभीर हालत देख सीएचसी   वजीरगंज सीएससी रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है  डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने साथ ले गए दो युवकों को गिरफ्तार किया है वजीरगंज थानाध्यक्ष  धनंजय पांडे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद बिसौली सीओ पवन कुमार थाना वजीरगंज पर पहुंचे । थाना पुलिस ने बताया परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है ।परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'