राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पंचायत कडाधाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर पंडा समाज के लोगों ने मन्दिर के पास दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी की माता जी का शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे लगभग 100 वर्ष की उम्र निधन हो गया, जिससे पूरे भारत वर्ष में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पंडा समाज अध्यक्ष उदय पंडा,उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, महामंत्री सुधेश कुमार,सप्तमी पंडा,तूफानी पंडा,कल्लू पंडा,चुन्नू पंडा,विजेंदर पंडा,छोटकू मोदनवाल, मनीष केशरवानी,झिलमिल पंडा,तरैया पंडा,कृष्ण कुमार पंडा,अजय पंडा,ओझा पंडा,प्रदीप पंडा आदि लोग मौजूद रहे।

Today Warta