राकेश केसरी
सराय अकिल,कौशाम्बी। सराय अकिल कोतवाली के नया खोपा गांव में एक टेंट गोदाम में शुक्रवार दोपहर शार्ट शर्किट से भीषण आग लग गई। इससे लगभग 2 लाख रुपये कीमत का टेंट का सामान जलकर राख हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। सराय अकील थाना क्षेत्र के नया खोपा गांव में राइस अहमद पुत्र कबीर अहमद के भवन में गोदाम है। उसमें टेंट की चादर, रजाई, गद्दे, मैट आदि सामान भरा रहता है। शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने राइस अहमद को सूचना दी। मौके पर पहुचे राइस अमहद ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। राइस अहमद ने आग से करीब 2 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।

Today Warta