देश

national

अपनी संस्कृति, भाषा पर गर्व करना सीखें : धर्मेंद्र गोस्वामी

Saturday, December 17, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। इण्टैक ललितपुर चैप्टर द्वारा चलाये जा रहे विरासत संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय एक विद्यालय में विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास पर संगोष्ठी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि विरासत विस्तार लिये हुए है, इसमें सिर्फ ऐतिहासिक इमारतें ही नहीं हैं बल्कि वह सभी कुछ समाहित है जो हमारे पूर्वजों ने हमें सौंपा है। हमारी कला, संस्कृति, भाषा, रहन-सहन आदि सब विरासत का हिस्सा हैं। हम उस संस्कृति के वाहक हैं जिसमें वसुधैव कुटुम्बकम, सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की है। हम ऐसी विरासत के वंशज हैं जिसने संस्कृत जैसी सबसे समृद्ध भाषा का ज्ञान दुनिया को कराया है। संस्कृत वह भाषा है जो सभी मूल 13 भाषाओं की जननी है। यह संस्कृत ही है जिसे भविष्य के अत्याधुनिक सुपर कम्प्यूटर की भाषा माना जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पा लेना या धर्नाजन में लग जाना नहीं होना चाहिए बल्कि हमें एक रचानात्मक समाज स्थापित करने के लिए प्रयासरत होना चाहिए। आज समूचा विश्व एक बार फिर हमारे देश भारत की ओर टकटकी लगाये देख रहा है कि किस तरह विश्व का नेतृत्व कर भारत आगे की दिशा दिखायेगा। हम सभी को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। इण्टैक संयोजक सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में आयोजित होने वाली प्रतियोगितायें आपको प्रतिस्पर्धी बनाती हैं। आज के इस प्रतियोगिता भरे युग में सफल होने के लिए प्रतिस्पर्धी होना आवश्यक है ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिता आपको न केवल ज्ञान बढाने में सहायक हैं बल्कि आपके अन्दर एक संघर्ष का जज्बा पैदा करती हैं। आप सभी को अभी से छोटी-बड़ी सभी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए और असफल होने पर निराश न होकर आगे की तैयारी में लक्ष्य बनाकर जुट जाना चाहिए। किसी ने सच ही कहा है कि लहरों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस अवसर पर विरासत संरक्षण पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं विजयी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किये गये। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित, विजय तिवारी, प्रियंका यादव, रुचि श्रीवास्तव, फरजाना खान, स्वेता पुरोहित, शालिनी गिरी, ऊषा राजपूत, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजूलता कटारे, ज्योति तोमर, दीपाली झा, दीक्षा जैन, अनुपम कुमार, रोहित तिवारी, अवध चैबे, संगीता झा, सलमान खान, आलोक कुमार, पलक जैन, दीक्षा श्रीवास्तव, शिखा त्रिपाठी, पंकज दुबे, सुनील कुमार जोशी ,कुमार शशांक, शिवानी, पूनम यादव, बबली पाण्डेय, साक्षी सेठ, संजीव श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, उन्नति त्रिपाठी, हिमांशु प्रसाद, रचना राठौर, प्रिया दीक्षित, संजीव जैन, शालू गोयल फिरोज खान, मेघा मिश्रा एवं साक्षी साहू, अभिषेक कुमार सिंह, काजोल, निशा कुमारी एवं सहायक दशरथ कुशवाहा, बलराम, हरनाम सुमित्रा, मंजू, अंजू,रेखा, सावित्री, गीता, सरिता सहित अनेक छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'