देश

national

विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta


किफायत उल्ला

उदिहिन,कौशाम्बी। लिटिल ब्लासम्स कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एंड कॉलेज अजुहा कौशाम्बी में क्रिसमस डे का भव्य आयोजन किया गया जिसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ बच्चों व टीचर्स के द्वारा गया मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक जगदीश कुमार केशरवानी जी ने माँ सरस्वती जी के पूजा व दीप प्रज्वलित करके किया ततपश्चात् प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता केशरवानी जी के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सभी बच्चों को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनायें दी। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक, व प्रधानाचार्या सरिता केशरवानी व सभी टीचर्स, बच्चो के साथ केक काटकर ईशा मसीह के जन्मदिन को मनाया गया। कार्यक्रम के मध्य में सभी कक्षाओ के विद्यार्थियों व उनके अध्यापको के सहयोग से विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे सभी कक्षाओ के सहयोग से विद्यार्थियों के द्वारा गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गए जिसमे अंघा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत वीं विश यू मेरी क्रिसमस, अलीना द्वारा प्रस्तुत खुश मुश, गीत,दिव्यांशी द्वारा प्रस्तुत घुँघरू टूट गए प्रस्तुत गीतों की सभी दर्शकों द्वारा भूरि - भूरि प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही साथ इस अवसर पर पिछले दिनों में आयोजित इंटर हाउस बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक  जगदीश कुमार केशरवानी के द्वारा ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए गए  व बच्चों की प्रशंसा की गयी द्य इस कार्यक्रम में सुरेश चंद,शिव कुमार दुबे शाहीन फातिमा शिखा पांडे अभिजीत श्रीवास्तव लोकेश बहादुर संदीप केसरवानी इत्यादि व सभी विद्यालय के स्टाफ भी उपस्थित रहकर बच्चो का उत्साह बर्धन किया गया। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'