देश

national

तालाबी रकबे की जमीन में हो रहे अवैध निर्माण को गिराया गया

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी 

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के म्योहर ग्राम सभा में तालाबी रकबे में हो रहे अवैध निर्माण को नायब तहसीलदार के आदेशानुसार कानूनगो अजय सिंह, लेखपाल पंकज मौर्य व रजनीश और पुलिस बल की मौजूदगी में गिराया गया। ग्राम पंचायत म्योहर के लक्ष्मणपुर गांव के तालाबी रकबा नंबर 2248 में गांव के ही शांति देवी पुत्री रामदयाल, नारायण पुत्र रामदास, मिठाई लाल पुत्र मध्धू और कमला देवी पुत्री मध्धू ने तालाबी रकबे में अवैध कच्चा निर्माण कर रहे थे लोगों की शिकायत पर कार्यवाही की गई। शांति देवी पुत्री रामदयाल और कमला देवी पुत्री मध्धू का कच्चा निमार्णाधीन मकान को गिराया गया। पितई लाल पुत्र मध्धू और नारायण पुत्र रामदास के ऊपर कानूनगो अजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'