देश

national

जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 28 को

Friday, December 16, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। प्रधानाचार्य, कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कॉलेज, भरवारी ने बताया है कि जनपद के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की जिला विज्ञान प्रदर्शनी यथा-पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा (हरित ऊर्जा या जैव ऊर्जा) हाइड्रो कार्बन ऊर्जा का विकल्प, सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्यौगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान एवं खेल की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 को प्रात: 10 बजे नोडल विद्यालय कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज, भरवारी में किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के समस्त विद्यालयों से न्यूनतम एक सीनियर वर्ग (कक्षा 11,12) तथा एक जूनियर वर्ग (कक्षा 9,10) के छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल प्रस्तुत किया जायेंगा, दोनो वर्गों में 8-8 मॉडलों का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के चयनित दोनो मॉडल वर्ग में प्रथम को 4000, द्वितीय को 3000 तथा तृतीय को 2000 रूपया और पांच सात्वना पुरस्कार 500 सौ प्रति मॉडल की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जायेंगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'