देश

national

महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का करायें प्रचार-प्रसार

Sunday, December 25, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में प्रशासन ने दिये निर्देश

मिशन वात्सलय/बाल संरक्षण सेवाओं की हुई समीक्षा

ललितपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की गयी, जिसमे मिषन वात्सलय/बाल संरक्षण सेवाये अन्तर्गत राजकीय बाल ग्रह बालक दैलवारा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर नेहरू नगर मे निरूद्ध बालको एवं किशोरों से सम्बन्धित गतिविधियों की समीक्षा तथा वाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड समिति की त्रैमासिक समीक्षा की गयी। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचलित विभिन्न योजनाओ जैसे चाइल्ड लाइन 1098, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंषन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एंव सखी वन स्टॉप सेन्टर आदि योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी योजनाओ का प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधिक्षक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, कौशल विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एवं अन्य समिति के बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'