राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र विमल द्विवेदी ने अवगत कराया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पारम्परिक कारीगरों की कौशल वृद्धि हेतु इच्छुक व्यक्तियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र बेबसाईड पर 28 अप्रैल 2022 से लेकर 24 दिसम्बर 2022 तक किये गये ऑन लाइन आवेदन पत्रों का साक्षात्कार निम्न ट्रेडों में 27 से 28 दिसम्बर 2022 तक, ट्रेड बढ़ई, नाई, लोहार, हलवाई, राजमिस्त्री व 30 व 31 दिसम्बर 2022 एवं 02 जनवरी 2023 तक दर्जी ट्रेड में साक्षात्कार में कारीगरों का चयन शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन किये गये आवेदन की छायाप्रति (संलग्नकों) एवं मूल प्रमाण-पत्र सहित कार्यालय - जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, स्टेशन रोड में अपने स्वंय के व्यय पर उपस्थित हो ताकि गठित समिति द्वारा आपका चयन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के उपरांत कारीगरों को टूल किट वितरण किये जाने का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है ताकि परम्परागत कारीगर अपना कार्य दक्षता पूर्वक कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरान्त ऋण सुविधा हेतु इच्छुक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना अथवा भविष्य में भी केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित मार्जिन मनी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु वरीयता दी जायेगी।

Today Warta