रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज : निकाय चुनाव और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने कुल 17 नगर निगमों के मेयर पद का अनंतिम आरक्षण निर्धारित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना पर 7 दिनों में आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस आधार पर प्रयागराज नगर निगम में महापौर की सीट का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के खाते में गया है। फिलहाल यहां पर अभिलाषा गुप्ता दो बार से मेयर के पद हैं। आरक्षण की घोषणा होने के बाद कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। विधान सभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद कई दावेदार मेयर पद के टिकट की आस लगाए हुए थे।जानकारी हो की सबसे पहले अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके बाद एससी पुरुष, ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, महिला और अंत में सीट को अनारक्षित रखा गया है।उप्र. नगर पालिका अधिनियम और नगर निगम अधिनियम-1959 में दी गई व्यवस्था के आधार पर सीटों का आरक्षण किया गया है।

Today Warta