देश

national

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने किया राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान

Sunday, December 18, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान

लालापुर, प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने तीर्थराज प्रयागराज के नैनी में एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों का सम्मान करते हुए मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान हेतु संकल्प दिलाया।  जानकारी के अनुसार इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी फैजान रजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय, सक्रिय सदस्य सलमान, फरहान, डाक्टर शमशाद, श्याम जी एडवोकेट, राम लखन, साहिबा खान, आयुश मिश्र आदि का सम्मान करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किये गए। इस भव्य समारोह में सैकड़ों    विशिष्ट समाजसेवी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'