देश

national

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जनपद में फूड प्रोसेसिंग की अपार सम्भावनाएं : राजीव शर्मा

लोगों को रोजगार स्थापना हेतु प्रोत्साहित करें

जनता का विश्वास जीतने के लिए जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें

बानई नदी जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना

पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यों की दिखाई गई प्रगति

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर सभी जनपदों में मनाये जाने के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यशाला का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें सुशासन की व्यवस्था, विगत वर्षों के दौरान जनपद में किये गए प्रयास यथा जन सुविधायें, स्वास्थ्य, शिक्षा, जन समस्याओं का निस्तारण एवं जन कल्याणकारी कार्यों आदि का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य अतिथि राजीव शर्मा (रिटा. आईएएस) ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के तहत गांव के विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यहां तक कड़ी मेहनत के बाद पहुंचे हैं, आप सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों को सार्थकता से निभाएं। आप लोगों को अपने कार्यक्षेत्रों में निरंतर कड़ी मेहनत के साथ नवाचार करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारियों को अपगे्रड रहने की जरुरत है। अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करेंगे तो निश्चित रुप से इससे लोगों में प्रशासन के लिए विश्वास बढ़ता है। सभी अधिकारी मेहनत और समयबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनपद में फूड प्रोसेसिंग की बहुत अधिक सम्भावनाएं हैं, एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं को इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने उद्योग एवं कौशल विकास के तहत किये गए प्रयासों के बारे में बताया कि जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं, रोजगार मेलों के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोडऩे का कार्य किया गया है। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण कौशल विकास कार्यक्रमों, विद्यालयों में बच्चों को प्रशिक्षण तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय बाल गृह में बच्चों को अगरबत्ती उद्योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष 1070 व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि गुड गवर्नेन्स के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण, पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है, साथ ही सामुदायिक शौचायल निर्माण भी कराया गया है, जिन्हें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण, ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन कराया जा रहा है तथा जनपद में गोबरधन योजनान्तर्गत प्लांट भी बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक गरीब व्यक्तियों को सर्वे के आधार पर स्वयं का पक्का आवास से लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही छूटे हुये लाभार्थियों को आवास प्लस के तहत चिन्हांकित किया जा रहा है। अब तक 16872 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही जनपद के सहरिया समुदाय एवं कुष्ठ रोगियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाता है। मनरेगा योजनान्तर्गत बानई नदी पुनर्जीवन/जीर्णोद्धार कार्यों की चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि ने जिलाधिकारी सहित जनपद के अधिकारियों की सराहना करते हुए निर्देश दिये कि नदी के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के बाद डॉक्यूमेंट्री बनवाकर अपलोड करायें। प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फिनाइल निर्माण, बकरी के दूध से साबुन निर्माण, प्रेरणा कैण्टीन, टेक होम राशन, विद्युत सखी एवं राशन दुकान संचालन के बारे में जानकारी दी। इस पर मुख्य अतिथि ने गौमूत्र से फिनाइल बनाने का सुझाव दिया। प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जन शिकायतों के निस्तारण में जनपद की स्थिति की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं है, सभी अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण कर शिकायकर्ता को संतुष्ठ करते हैं। इस हेतु जनपद 18 बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रह चुका है। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि गुड गवर्नेंस के तहत विगत वर्षों में अनेकों विकास कार्य कराये गए हैं, साथ ही जनपदवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में पहले फसल नष्ट होने पर किसानों को काफी क्षति होती थी, इसके लिए जनपद के सभी एफपीओ की बैठकें कराकर उन्हें मौसम के अनुसार खेती कराना, किसानों को खाद, बीज, पानी की उपलब्धता, मृदा परीक्षण कराये जाने का कार्य किया गया है, साथ ही क्रॉप डायवर्जन के माध्यम से कृषि क्षति को कम करने का कार्य किया गया है। कार्यशाला में पीडी डीआडीए अनिल कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, ईओ नगर पालिका, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, बचत अधिकारी मंतशा बानो, क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, अधि.अभियंता विद्युत विमल कुमार, डीपीओ नन्दलाल सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश बघेल, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'